जंग के बीच जिनपिंग का बड़ा बयान, ईरान सुनकर खुश हो जाएगा, नेतन्याहू की बढ़ेगी टेंशन

By अभिनय आकाश | Jun 18, 2025

इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में अमेरिका की किसी वक्त भी एंट्री होने की आशंका तेज हो गई है। ट्रंप ने जिस तरह से जी7 की बैठक को बीच में ही छोड़कर निकलने का निर्णय लिया और आनन फानन में रक्षा मंत्री समेत अपने सलाहकारों की बैठक बुलाई। उससे इस जंग के और बड़ने की आशंका तेज हो गई है। वहीं अब ईरान और इजरायल की जंग में चीन की भी एंट्री होती नजर आ रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। इजरायल की तरफ से ईरान पर किए गए सैन्य कार्रवाई को लेकर चीन ने चिंता जताई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि इजरायल का ईरान को लेकर जो रुख है। लगातार इजरायल की तरफ से मिसाइल हमले किए जा रहे हैं। उसको लेकर चीन बहुत चिंतित हो उठा है। 

इसे भी पढ़ें: आओ देखें जरा, किसमें कितना है दम, प्लेन भरकर हथियार लेकर ईरान पहुंचा चीन

चीन की यह टिप्पणी पिछले हफ़्ते ईरान पर इजरायल के हमले की निंदा करने के बाद आई है, जो पिछले हफ़्ते शुरू हुआ था और दोनों पक्षों की ओर से लगातार सैन्य कार्रवाई देखी गई है। इसका रुख अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख से अलग है, जो संघर्ष को कम करने का आग्रह करने वाले ग्रुप ऑफ सेवन के प्रस्तावित बयान में शामिल नहीं होंगे और जिन्होंने ईरान की राजधानी तेहरान को खाली करने का आह्वान करके बाजारों को झकझोर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: परमाणु होड़ में भी मीलों पीछे है पाकिस्तान, भारत तकनीकी रूप से बन रहा एटमी पावर, रिपोर्ट में खुलासा

तेहरान में एक चीनी मालवाहक विमान के उतरने की खबर ने इन अटकलों को और तेज कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि इस विमान ने अपने ट्रांसपोंडर बंद कर दिए थे, ताकि यह रडार की पकड़ में न आ सके। माना जा रहा है कि इसी के जरिए चीन ने ईरान को बड़ी संख्या में हथियार सप्लाई किए हैं। इस तरह ट्रांसपोंडर बंद करके चीनी मालवाहक विमान का तेहरान में उतरना एक गुप्त ऑपरेशन की ओर इशारा करता है। चीन और ईरान के बीच रणनीतिक साझेदारी और सैन्य सहयोग के इतिहास को देखते हुए माना जा रहा है कि इसमें सैन्य उपकरण या प्रतिबंधित सामान हो सकता है।  

Stay updated with Latest International News in on Prabhasakshi 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद