अरुणाचल पर जिनपिंग की नजर, पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में क्या नया खुलासा किया?

By अभिनय आकाश | Dec 24, 2025

भारत के अरुणाचल प्रदेश को लेकर पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में जिक्र किया है। अरुणाचल पर चीन कब्जा करना चाहता है। पेंटागन का दावा है कि  2049 तक चीन का यहां पर कब्जे का प्लान है। पेंटागन ने अमेरिकी संसद को चीन के विस्तारवादी प्लान को लेकर यह रिपोर्ट दी है। ताइवान, साउथ चाइना सी, जापान के सिंकाकू आइलैंड के साथ अरुणाचल प्रदेश का भी नाम इस रिपोर्ट में है। चीन अरुणाचल प्रदेश को कोर इंटरेस्ट समझता है। पहले कोर इंटरेस्ट में सिर्फ ताइवान दक्षिण चीन सागर था। अब अरुणाचल को भी कोर इंटरेस्ट में शामिल किया गया है। 2049 तक चीन अरुणाचल प्रदेश पर कब्जा करना चाहता है।

इसे भी पढ़ें: 1 ट्रिलियन डॉलर का सरप्लस कारोबार, ट्रंप के टैरिफ को किनारे लगा चीन कैसे बना दुनिया का ट्रेड किंग

अमेरिकी रिपोर्ट जो पेंटागन की रिपोर्ट है वो कुछ और कहती है। वो कहती है कि यह मसला ताइवान तक नहीं रुकेगा। बल्कि पहले वो ताइवान पर कब्जा करेगा। फिर वो साउथ चाइना सी के अलग-अलग इलाकों पर जो अपना दावा करता है उस पर आगे बढ़ेगा। लेकिन वो अरुणाचल को भी नहीं छोड़ने वाला है। हमने पहले भी देखा है कि कैसे अरुणाचल प्रदेश के अलग-अलग जगहों के वो नाम बदलने की कोशिश करता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिरकार किस तरीके से भारत सरकार चीन के साथ संबंधों को रखते हुए भी अपने इस वास्तविक खतरे से निपटती है। 

प्रमुख खबरें

केरलम में Cooperative Sector चलाएगा विमान सेवा, सरकार ने दी मंजूरी

Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

सुलतानपुर MP MLA Court में मानहानि मामले पर फैसले से पहले पहुंचे Rahul Gandhi

Kylian Mbappe के दो गोल से Real Madrid ने Barcelona को 2-1 से हराया