Jinping का नया ऑर्डर, अपने ही लोगों पर गोली चलाने के लिए तैयार पाकिस्तान की सेना

By अभिनय आकाश | Jun 24, 2024

आतंकियों को बढ़ावा देने वाला पाकिस्तान अब टेररिज्म के खिलाफ ऑपरेशन का नाटक करने जा रहा है। चीन का दवाब बढ़ने के बाद पाकिस्तान ने ये फैसला लिया है। एक दिन पहले ही जिनपिंग के मिनिस्टर ने पाकिस्तान में कड़ा बयान दिया था। माना जा रहा है कि इसके बाद ही शहबाज शरीफ फैसला लेने के लिए मजबूर हुए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि जो पाकिस्तान आतंकी बनाता है उसकी सेना टेरर के खिलाफ मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च करेगी। पाकिस्तान के आर्मी चीफ अब चीन के इशारों पर गोलियां चलाएंगे। यानी पाकिस्तान की सेना अब अपने ही लोगों पर गोली चलाने के लिए तैयार है। 

इसे भी पढ़ें: आग से दक्षिण कोरिया में मचा हड़कंप, 21 लोगों की मौत

ऐसी खबरें आई कि पाकिस्तान की सेना ने निर्दोष लोगों की हत्याएं की है। जिससे आतंकवाद खत्म होने के बदले और बढ़ गया है। एक खबर ये भी है कि पाकिस्तान ने दस साल पहले भी चीन के इशारे पर ऑपरेशन किया था। इस बार भी ऐसी ही खबरें आ रही हैं। पाकिस्तान में इस बात की भी चर्चा है कि जब भी किसी इलाके में कोई मिलिट्री ऑपरेशन चलाया जाता है वहां आतंकवाद के लिए सपोर्ट और बढ़ जाता है। 

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस