Xi Jinping Russia Visit: जिनपिंग का सीक्रेट मिशन, वर्ल्ड ऑर्डर बदलने वाली मुलाकात, रूस को दिया ये ऑफर

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2023

आज से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का मास्को दौरा शुरू हो रहा है। जंग के बाद जिनपिंग का ये पहला रूस दौरा है। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति की रूस के प्रेसिजेंट व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात होगी। तीसरे कार्यकाल मिलने के बाद पहली बार जिनपिंग रूस की यात्रा पर हैं, जहां वो पुतिन के साथ डिप्लोमेटिक डिनर में हिस्सा लेंगे। दो बड़े वैश्विक नेताओं की मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजर है। दोनों की करीबी पूरी दुनिया के लिए भी अहम संकेत दे रही है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: यूक्रेन के औचक दौरे पर पहुँचे पुतिन का Mariupol शहर के लोगों ने किया स्वागत

शांति मिशन पर शी 

चीन के सरकारी प्रवक्ता का बहुत बड़ा बयान सामने आया है। जिनपिंग के मॉस्को दौरे से ठीक पहले चीन की ओर से ऐलान किया गया है। जिनपिंग रूस और यूक्रेन में शांति की पहल करेंगे। शांति मिशन पर शी जिनपिंग होंगे और चीन के अधिकारी इसे शांति मिशन के तौर पर ही पेश कर रहे हैं। जिनपिंग दोनों देशों के बीच बातचीत शुरू करेंगे। चीन के राष्ट्रपति की ओर से सुलह का फॉर्मूला भी पेश किया जा सकता है। अब खास बात ये है कि जिनपिंग के पिछले 12 सूत्रिए फॉर्मूले को नकार दिया गया था। यूक्रेन और पश्चिमी देशों ने शी जिनपिंग के प्रस्ताव को रूस के पक्ष में एकतरफा बताया था। जिनपिंग इस बार शांति पहल में न्यूट्रल नजर आने की कोशिश कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Covid: चीन के बाजार से एकत्रित अनुवांशिक नमूने में रैकून कुत्ते का डीएनए मिला

पुतिन ने चीनी अखबार में लिखा लेख 

वहीं पुतिन ने चीनी अखबार में छपे एक लेख में आश्वासन दिया है कि रूस राजनीतिक कूटनीतिक तरीकों से यूक्रेन संकट के समाझान के लिए राजी है। हालांकि उन्होंने कीव की नई भू राजनीतिक वास्तविकताओं की मान्यता पर जोर दिया। यानी सीधे सीधे उनका कहना है कि यूक्रेन के उन चार इलाकों को मान्यता देने का है जिसे रूसे ने जीता है। गौरतब है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग वैश्विक स्तर पर भी अपने कद को बढ़ाने के प्रयास में लगे हैं और खुद को एक ग्लोबल लीडर के रूप में स्वीकार्य करवाने पर फोकस कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने हाल ही में मध्य पूर्वी दो धुर विरोधियों ईरान और सऊदी अरब के बीच आश्चर्यजनक रूप से दोस्ती कराई है।  

प्रमुख खबरें

Payal Gaming Private Video | कौन हैं पायल गेमिंग? प्राइवेट वीडियो लीक होने के बाद विवादों में घिरी, MMS पर मचा बवाल

नाम में राम होने से कुछ भी करने की छूट नहीं मिल जाती..., MGNREGA विवाद पर बोले RJD सांसद मनोज झा

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Movie Review | कपिल शर्मा की फिल्म एक बार देखने लायक है, कॉमेडी-प्यार का कॉकटेल है फिल्म

Ashes: एलेक्स कैरी के तूफानी शतक से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, इंग्लैंड के खिलाफ 326/8 का स्कोर