हथियारों की परेड निकाल जिनपिंग अमेरिका को देना चाहते थे संदेश, वो मिल गया, ट्रंप ने किया स्वीकार- हां मैं देख रहा था

By अभिनय आकाश | Sep 04, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विजय परेड में चीन के शक्ति प्रदर्शन पर निशाना साधते हुए तर्क दिया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन अमेरिका के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। ट्रंप ने  कहा कि दोनों नेता बीजिंग में एक विशाल सैन्य परेड में उनकी संयुक्त उपस्थिति को उम्मीद कर रहे थे कि मैं देख रहा हूँ। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, ट्रंप ने चीन के सैन्य प्रदर्शन के बारे में कहा कि मुझे लगा कि यह बहुत ही प्रभावशाली था, लेकिन मैं समझ गया कि वे ऐसा क्यों कर रहे थे। वे उम्मीद कर रहे थे कि मैं देख रहा हूँ और मैं देख रहा था। 

इसे भी पढ़ें: जिस चीनी नेता को ढूंढ़ रहे थे ट्रंप, वो मोदी के साथ घूमता नजर आया

कुछ घंटे पहले, ट्रंप ने शिकायत की थी कि शी जिनपिंग ने मंगलवार रात के भाषण में यह ज़िक्र नहीं किया कि अमेरिका ने जापान के आत्मसमर्पण के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उन्होंने पोस्ट पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि कृपया व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग उन को मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ दें, क्योंकि आप संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ़ षड्यंत्र रच रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में यह भी कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को "चीन को उसकी आज़ादी दिलाने में मदद करने के लिए दिए गए अपार समर्थन और 'रक्त' के लिए धन्यवाद दिया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Monaco Grand Prix: 19 साल के Kimi Antonelli ने रचा इतिहास, तोड़ा Lewis Hamilton का 16 साल पुराना रिकॉर्ड

FIFA World Cup 2026: आखिरी लम्हों में खत्म हुआ सस्पेंस, ईरानी टीम को मिला USA का वीजा

French Open 2026: 19 साल की Mirra Andreeva का बड़ा कमाल, जीता पहला Grand Slam खिताब

Shreyas Iyer को T20 कप्तानी, Sanjay Manjrekar ने उठाए सवाल, Shubman Gill थे पहली पसंद!