SIM एक्टिव रखने की टेंशन खत्म! Jio का यह सस्ता Recharge Plan है बेस्ट ऑप्शन

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 12, 2026

घर में WiFi का कनेक्शन होने के साथ ही ऑफिस में भी वाई फाई आसानी से मिल ही जाता है, जिसके कारण लोग लंबे समय तक मोबाइल रिचार्ज नहीं करते है। ऐसे कई लोग को न जाने कितने महीनों से मोबाइल नंबर को रिचार्ज नहीं कराते हैं। 

28 दिनों तक मिलेगी वैलिडिटी

जियो के इस प्रीपेड प्लान की कीमत 189 रुपये है और इसमें आपको पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस दौरान ग्राहक बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही पूरे प्लान में यूज करने के लिए आपको कुल 300 SMS भेजने की सुविधा दी जाएगी।

प्लान में डेटा बेनिफिट्स भी

इस प्लान की बात करें, तो इस प्लान में आपको पूरे 28 दिनों के लिए टोटल 2GB हाई-स्पीड डेटा भी देखने को मिलता है। लेकिन ये कोई डेली डेटा वाला प्लान नहीं है, इसलिए पूरा 2GB डेटा वैलिडिटी के दौरान कभी भी यूज कर सकते हैं। लिमिटेड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट बंद नहीं होगा, लेकिन हर स्पीड घटकर 64Kbps हो जाएगी।

डिजिटल सुविधा भी मिलेगी

दरअसल, इस प्लान में आपको कॉलिंग और डेटा के साथ ही कई डिजिटल सर्विस भी मिलेगी। यूजर्स बिना एक्स्ट्रा कॉस्ट के इसमें JioTV, JioCinema और JioCloud जैसी तमाम सर्विसेज का यूज कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

अब आप हद पार कर रहे हैं: Bombay High Court की फटकार के बाद FDA ने Cipla का लाइसेंस रद्द करने का आदेश बदला

BJP नेता R Ashoka ने Karnataka सरकार को घेरा, B Nagendra के बचाव पर उठाए सवाल

Range Rover Sport TWENTY Edition: प्रीमियम SUV मार्केट में JLR की नई रणनीति, ₹1.90 Crore है Price

Nitin Nabin का सख्त रुख: Sajjan Kumar को श्रद्धांजलि देने वाले 3 BJP MPs को लगाई फटकार