जियो के 5जी नेटवर्क ने 600 और एयरटेल ने 516 एमबीपीएस की स्पीड दर्ज की : ओकला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2022

दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने 5जी इंटरनेट के बीटा परीक्षण में करीब 600 एमबीपीएस की और भारती एयरटेल ने लगभग 516 एमबीपीएस की औसत स्पीड दर्ज की है। ब्रॉडबैंड स्पीड का अनुसंधान करने वाली कंपनी ओकला ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। ओकला ने उन चार शहरों में औसत 5जी डाउनलोड स्पीड की तुलना की है, जहां जियो और एयरटेल दोनों ने अपने 5जी नेटवर्क खड़े किए हैं।

वहीं, 4के गुणवत्ता वाली मूवी को 600 एमबीपीएस की शीर्ष गति से लगभग तीन मिनट में डाउनलोड किया जा सकता है। भारती एयरटेल ने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, सिलीगुड़ी, नागपुर और वाराणसी के आठ शहरों में 5जी सेवाएं शुरू कर दी हैं। जियो ने दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में बीटा परिक्षण शुरू कर दिया है। परीक्षण में एयरटेल के नेटवर्क ने वाराणसी में 516.57 एमबीपीएस की शीर्ष औसत स्पीड हासिल की है।

वहीं, मुंबई में एयरटेल ने 271.07 एमबीपीएस की औसत डाउनलोड स्पीड प्राप्त की है जबकि जियो की वित्तीय राजधानी में 515.38 एमबीपीएस की 5जी स्पीड रही। स्पीडटेस्ट के वैश्विक सूचकांक के अनुसार, भारत अगस्त 2022 में 13.52 एमबीपीएस पर मोबाइल डाउनलोड स्पीड के मामले में दुनिया में 117वें स्थान पर था। ओकला की रिपोर्ट में कहा गया है कि नए 5जी परिणाम बताते हैं कि 5जीस्पीड भारत के मौजूदा नेटवर्क से कहीं बेहतर है।

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति