Jio-BP का नया 'Active' Petrol लॉन्च, बिना एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगा 100KM ज्यादा Mileage!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 31, 2026

रिलायंस इंडस्ट्रीज और बीपी के संयुक्त उद्यम जियो-बीपी ने शुक्रवार को अपना नई ‘एक्टिव’ प्रौद्योगिकी वाला पेट्रोल पेश किया जिसे किसी अतिरिक्त खर्च के बगैर एक साल में वाहन को 100 किलोमीटर ज्यादा चलने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भारत ऊर्जा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान जियो-बीपी के स्टॉल का दौरा किया, जहां इस नई प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित किया गया है। कंपनी ने कहा कि यह पेट्रोल वाहन के इंजन के जरूरी हिस्सों को साफ करने और वाहन के प्रदर्शन को बेहतर करने में भी मदद करेगा।

कंपनी ने कहा कि इंजन में जमा गंदगी हटने से वाहन की कार्यक्षमता पर पड़ने वाला नकारात्मक असर कम हो जाता है। इससे गाड़ी बेहतर चलती है, ज्यादा भरोसेमंद बनती है और संचालन भी अच्छा रहता है। जियो-बीपी के चेयरमैन सार्थक बेहुरिया ने कहा, भारतीय वाहन चालक ऐसे फायदे चाहते हैं जो जमीनी स्तर पर साफ नजर आएं। वे चाहते हैं कि इंजन एकदम सहज चले, भरोसेमंद रहे, रखरखाव कम हो और उसी ईंधन में ज्यादा दूरी भी तय की जा सके। उन्होंने कहा कि जियो-बीपी का ‘एक्टिव’ प्रौद्योगिकी वाला पेट्रोल गाड़ी चलते समय ही इंजन को साफ करता रहता है और इंजन में जमा गंदगी के असर को कम करती है।

प्रमुख खबरें

महाराष्ट्र में सियासी भूकंप! Uddhav Thackeray के 7 MP Shinde गुट के संपर्क में

हरियाणा में आतंकवाद से निपटने को ATS गठित, Panchkula में मुख्यालय व 2 थाने

Supreme Court का बड़ा फैसला, Homemakers को राष्ट्र निर्माता मानकर 30,000 रु. मासिक मुआवज़ा

Oman में Indian Ship पर फिर हमला: भारतीय क्रू वाले जहाज़ को बनाया निशाना, तीसरी घटना