जियो ने गुजरात के सभी जिला मुख्यालयों में शुरू की 5जी सेवा, 100 फीसदी ट्रू 5जी कवरेज वाला पहला राज्य बना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 25, 2022

दूरसंचार कंपनी जियो ने गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में प्रायोगिक चरण के तहत 5जी सेवाएं शुरू की हैं। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही गुजरात ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसके सभी जिला मुख्यालयों में 5जी सेवा शुरू हो चुकी है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘आज जियो ने गुजरात के सभी 33 जिला मुख्यालयों में ‘ट्रू-5जी’ सेवा शुरू कर दी है जिसके साथ ही गुजरात देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां के 100 फीसदी जिला मुख्यालयों में जियो का ट्रू 5जी कवरेज है। गुजरात महत्वपूर्ण स्थान रखता है क्योंकि यह रिलायंस की जन्मभूमि है।’’

हम इस प्रौद्योगिकी की वास्तविक ताकत का प्रदर्शन करना चाहते हैं और यह दिखाना चाहते हैं कि यह किस तरह अरबों लोगों की जिंदगियों को प्रभावित करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘5जी भारत के प्रत्येक नागरिक, हर घर और हर कारोबार तक पहुंचना चाहिए। तभी हम उत्पादन, आय और जीवनयापन के मानक में वृद्धि कर सकेंगे और देश में समृद्ध और समावेशी समाज बना पाएंगे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर