जियो ने अप्रैल में 16.8 लाख, एयरटेल ने 8.1 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

नयी दिल्ली|  देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने इस साल अप्रैल में 16.8 लाख नए मोबाइल ग्राहक जोड़े है जबकि एयरटेल के ग्राहकों की संख्या में इस दौरान 8.1 लाख का इजाफा हुआ है।

वहीं, सुनील मित्तल की अगुवाई वाली भारती एयरटेल ने भी अप्रैल में 8.1 लाख नए ग्राहक जोड़े। इसी के साथ कंपनी की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों की कुल संख्या 36.11 करोड़ हो गई है।

इसके अलावा अप्रैल, 2022 के दौरान 15.68 लाख ग्राहकों ने वोडाफोन-आइडिया का साथ छोड़ दिया जिससे कंपनी के कुल उपभोक्ताओं की संख्या 25.9 करोड़ रह गई। ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, इसी के साथ भारत के कुल दूरसंचार ग्राहकों की संख्या अप्रैल, 2022 में मामूली रूप से बढ़कर 114.3 करोड़ हो गई है।

शहरी टेलीफोन ग्राहकों की संख्या इस वर्ष अप्रैल में घटकर 62.4 करोड़ रह गई, जबकि इस दौरान ग्रामीण ग्राहकों का आधार बढ़कर 51.8 करोड़ हो गया।

प्रमुख खबरें

वायरल किसिंग वीडियो पर द रेबेल किड Apoorva Mukhija ने तोड़ी चुप्पी, सुनाया खौफनाक किस्सा

RBI ने Repo Rate 0.25 प्रतिशत बढ़ाया, विशेषज्ञों ने बताया आर्थिक स्थिरता के लिए अहम कदम

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

Kerala में AIIMS स्थापित करने का प्रस्ताव किसी बजट घोषणा में शामिल नहीं, Centre ने High Court में कहा