जियोफाइबर ने लांच किया 699 का सबसे सस्ता प्लान, मुफ्त में मिलेगी यह सारी सुविधा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2019

नयी दिल्ली। रिलायंस जियो ने बृहस्पतिवार को अपनी ब्रॉडबैंड सेवा ‘जियोफाइबर’बाजार में पेश कर दी। कंपनी ने अपने सबसे सस्ते 699 रुपये मासिक के प्लान में अधिकतम 100 एमबीपीएस स्पीड के साथ असीमित इंटरनेट उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी के मासिक प्लान 699 रुपये से शुरू होकर 8,499 रुपये तक हैं। सभी प्लान के ग्राहकों को ‘वेलकम ऑफर’के तहत देशभर में मुफ्त 6,400 रुपये मूल्य का 4K सेटटॉप बॉक्स और 5,000 रुपये मूल्य का जियो होम गेटवे (राउटर) मिलेगा। साथ में कंपनी मुफ्त वायस कॉलिंग की सुविधा भी देगी।

कंपनी ने एक बयान में बताया कि सभी प्लान में ग्राहकों को वार्षिक 1,200 रुपये मूल्य तक की टीवी वीडियो कॉलिंग एवं कॉन्फ्रेंसिंग, जीरो लेटेंसी गेमिंग सुविधा मिलेगी। वहीं पांच उपकरणों के लिए वार्षिक 999 रुपये मूल्य की नॉर्टन की एंटी-वायरस सुविधा भी उपलब्ध करायी जाएगी। कंपनी ने 1,299 से 8,499 रुपये वाले प्लान की वार्षिक उपयोक्ता सदस्यता पर मुफ्त टेलीविजन सेट देने की भी पेशकश की है। वहीं 2,499 रुपये मासिक से ऊपर के प्लान में ग्राहकों को घर पर ही फिल्मों का ‘पहला दिन, पहला शो’देखने और वर्चुअल रियल्टी उपकरण पर मनोरंजन सामग्री देखने की सेवा भी मिलेगी।

इसे भी पढ़ें: जियोफाइबर की बाजार में दस्तक, 699 रुपये मासिक में न्यूनतम 100 MBPS इंटरनेट स्पीड की पेशकश

कंपनी के ‘वेलकम ऑफर’ के तहत 699 रुपये मासिक के प्लान पर तीन महीने के लिए ‘जियो सिनेमा’और ‘जियो सावन’की मुफ्त सदस्यता मिलेगी। वहीं 849 रुपये के प्लान में तीन महीने के लिए अन्य ‘ओवर द टॉप’ (ऑनलाइन मनोरंजन सामग्री देने वाले मंच) की मुफ्त सदस्यता शामिल होगी। इससे ऊपर के प्लान में यह सदस्यता वार्षिक तौर पर उपलब्ध होगी। जियोफाइबर को बाजार में पेश करते हुए रिलायंस जियो इंफोकॉम के निदेशक आकाश अंबानी ने एक बयान में कहा कि अपनी क्रांतिकारी सेवाओं के साथ जियोफाइबर ने एक नयी और रोमांचक यात्रा शुरू की है। हमेशा की तरह हम और अच्छी सेवाएं आपके घर तक लाने और जियोफाइबर को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कठिन परिश्रम जारी रखेंगे।

इसे भी पढ़ें: Reliance Jio प्रत्येक ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ सेट टॉप बॉक्स देगी मुफ्त

कंपनी ने देशभर के 1,600 से अधिक शहरों में अपनी सेवा शुरू करने की घोषणा की है। जियोफाइबर की सेवाओं के लिए ग्राहकों को एकमुश्त 2,500 रुपये देने होंगे। इसमें 1,500 रुपये लौटायी जाने वाली जमानत राशि और 1,000 रुपये पूरी प्रणाली को लगाने के होंगे जो वापस नहीं होंगे। कंपनी के 699 और 849 रुपये के प्लान में अधिकतम 100 एमबीपीएस, 1,299 रुपये में 250 एमबीपीएस, 2,499 रुपये में 500 एमबीपीएस और 3,999 रुपये एवं 8,499 रुपये के प्लान में 1024 एमबीपीएस (एक जीबीपीएस)की अधिकतम स्पीड मिलेगी। एक निश्चित सीमा के इस्तेमाल के बाद इंटरनेट की गति एक एमबीपीएस हो जाएगी। सबसे कम के प्लान में तेज गति का इंटरनेट 150 जीबी तक और सबसे अधिक के प्लान में 5,000 जीबी तक उपयोग किया जा सकता है। सभी प्लानों पर माल एवं सेवाकर (जीएसटी) अलग से देय होगा।

प्रमुख खबरें

IPO Market में जबरदस्त हलचल: अगले हफ्ते 5 कंपनियां जुटाएंगी ₹7,443 करोड़, Investors के लिए बड़ा मौका

Maruti Suzuki का ₹35,000 करोड़ का Investment Plan: 5 साल में 63 लाख कारों की बिक्री का है महा-लक्ष्य

Galle Test से पहले Team India में बड़ा फेरबदल, Sai Sudharsan की जगह Sarfaraz Khan को मिली जिम्मेदारी

Shubman Gill फिट, Yashasvi Jaiswal का जलवा, Sri Lanka के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया का दमदार प्रदर्शन