Netflix को कांटे की टक्कर दे रहा है JioHotstar... ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपभोक्ताओं की संख्या हुई 30 करोड़ के पार

By रेनू तिवारी | Jun 25, 2025

ऑनलाइन मंच जियोहॉटस्टार ने बुधवार को कहा कि उसके कुल उपभोक्ताओं की संख्या 30 करोड़ को छू गई है। यह आंकड़ा वैश्विक ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स की अंतिम रिपोर्ट में दी गई उपभोक्ता की संख्या 30.163 करोड़ से कुछ ही कम है। मीडिया की एक खबर के अनुसार, हाल ही में संपन्न हुए टाटा आईपीएल के संस्करण से ग्राहकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें: Sardaar Ji 3 विवाद के बीच Diljit Dosanjh के Cryptic नोट ने खींचा ध्यान, स्टोरी में लिखा- ‘सेंसर होने से पहले…’

जियोहॉटस्टार की रिपोर्ट के अनुसार, यह ध्यान देने योग्य बात है कि फरवरी में जियोस्टार के केवल पांच करोड़ उपभोक्ता थे। यह आंकड़ा मई में क्रिकेट लीग की शुरुआत के साथ 28 करोड़ तक पहुंच गया। दिसंबर 2024 के अंत तक नेटफ्लिक्स के पास 190 देशों में 301.6 उपभोक्ता थे, जिनमें अक्टूबर-दिसंबर 2024 में 1.8 करोड़ से अधिक उपभोक्ता जुड़े।

रिपोर्ट के अनुसार, जियोस्टार के लिए डिजिटल और टीवी माध्यमों में आईपीएल की कुल पहुंच 1.19 अरब थी और औसत दैनिक पहुंच टीवी पर 12.1 करोड़ और डिजिटल मंच पर 17 करोड़ तक रही। वहीं 12.9 करोड़ टीवी दर्शक उच्च लागत वाले स्टार स्पोर्ट्स एचडी पर थे और स्टार स्पोर्ट्स पर कुल दर्शकों में से 47 प्रतिशत महिलाएं थीं। इसमें कहा गया है कि डिजिटल मोर्चे पर ऑनलाइन मंच जियोहॉटस्टार पर पहुंच 65.2 करोड़ रही जबकि कनेक्टेड टीवी पर 23.5 करोड़ और मोबाइल फोन पर 41.7 करोड़ लोगों ने इसे देखा।

इसे भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा पर SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज, आदिवासी समुदाय पर टिप्पणी का आरोप

 

कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि जियोस्टार को एंड्रॉइड फोन में 1.04 अरब बार डाउनलोड किया गया। गौरतलब है कि 2022 में डिज्नी स्टार ने पांच साल के लिए 23,575 करोड़ रुपये की पेशकश करके टूर्नामेंट के टीवी अधिकार हासिल किए थे, जबकि भारत के डिजिटल अधिकार रिलायंस समर्थित वायकॉम 18 ने 20,500 करोड़ रुपये में हासिल किए।

Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश