मांझी का आरजेडी पर तंज, आज ही ना 14 तारीख है जी... बड़का नेता लोग कहा था..

By अंकित सिंह | Jan 15, 2021

बिहार में राजनीतिक कयासों के बीच जीतन राम मांझी ने लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल पर तंज कसा है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जितना मांझी ने एक के ठेठ गवई भाषा में ट्वीट किया है जिसके जरिए उन्होंने आरजेडी पर निशाना साधा है। जीतन राम मांझी ने अपनी ट्वीट में लिखा कि आज ही ना 14 तारीख है जी? उ राजद वाला बड़का नेता लोग कहा था कि 14 जनवरी को जदयू का 17 गो विधायक लेकर महागठबंधन के सरकार बनाएंगें। पता किजिए तो कि उ लोग ख़ुद ही राजद में है कि निकल लिया। आपको बता दें कि जीतन राम मांझी का निशाना सीधे-सीधे आरजेडी के श्याम रजक पर है। दरअसल, श्याम रजक ने कुछ दिन पहले यह दावा किया था कि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है और उसके कई विधायक उनके संपर्क में हैं। श्याम रजक ने कहा था कि यह विधायक 14 जनवरी के बाद लालटेन थामने के लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है। जीतन राम मांझी भी एनडीए सरकार का हिस्सा हैं।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi