राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार पर जीतू पटवारी ने किया खुलासा, कहा - जरूरत पड़ी तो 100 बार विधानसभा का बहिष्कार करूंगा

By सुयश भट्ट | Mar 07, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने विधानसभा सत्र शुरू के बाद राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार किया। जिसके बाद कांग्रेस के हमलों का विधायक को सामना करना पड़ रहा है।

इसे भी पढ़ें:कांग्रेस विधायकों ने जीतू पटवारी के ऐलान से खुद को किया अलग, बीजेपी ने पटवारी की इस हरकत को बताया लोकतंत्र की हत्या 

उन्होंने कहा कि मेरा फैसला सोच-समझकर लिया गया था, जल्दबाजी में नहीं लिया गया। मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि बीजेपी सरकार एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रही है जो जनविरोधी हैं।

पटवारी ने कहा कि राज्य में शराब की दुकानों की संख्या 3500 से बढ़ाकर 7000 कर दी गई है। राज्य भर में गायों की मौत हो रही है। किसान, छात्र और समाज के अन्य सभी वर्ग पीड़ित थे। महंगाई बढ़ रही थी। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यवाही के बहिष्कार के अलावा मेरे पास क्या विकल्प बचा था।

इसे भी पढ़ें:एमपी विधानसभा सत्र में उठेगा गौवंश और महंगाई का मुद्दा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित 

जब पटवारी से यह पूछा गया कि क्या उनके नेता की अनुमति के बिना उनके बहिष्कार से कांग्रेस विधायकों के बीच गलत संदेश नहीं जाएगा तब उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। उन्होंने कहा कि उनका विरोध सोमवार को प्रतीकात्मक था और वह मंगलवार से विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य कमलनाथ को फिर से मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है और वह अपनी अंतिम सांस तक इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम करते रहेंगे।

प्रमुख खबरें

England Cricket Board को बड़ा झटका: Andy Flower ने खुद को हेड कोच की रेस से किया बाहर

F1 Belgium GP: Mercedes के युवा सितारे Kimi Antonelli का दबदबा, दिग्गज Verstappen और Norris पर भारी पड़े

Slavko Vinčić को मिली FIFA World Cup Final की कमान, Spain vs Argentina खिताबी भिड़ंत के बनेंगे गवाह

क्रिकेट इतिहास के सबसे महान All-rounder Sir Garfield Sobers का 89 की उम्र में निधन, Cricket World में शोक की लहर