विधानसभा से जीतू पटवारी को मिला नोटिस, सदन में कांग्रेसियों ने किया हंगामा

By सुयश भट्ट | Mar 16, 2022

भोपाल। राज्यपाल के अभिभाषण पर ट्वीट कर विधानसभा का बहिष्कार करने वाले कांग्रेस के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी को नोटिस जारी हुआ है। विधानसभा की आचरण समिति ने नोटिस जारी किया है। कांग्रेस के विधायक ने जब कारण पूछा तो अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि नियमों के तहत की कार्यवाही की गई है।

इसे भी पढ़ें:सदन में हंगामे के बीच पास हुआ बजट, विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए हुई स्थगित 

वहीं अब इस विधायक और पूर्व मंत्री जीतू पटवारी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि शेर को बिल्ली की आंखों से डराने की कोशिश है। शेर डरेगा नहीं। साथ ही नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने जीतू पटवारी के नोटिस के सवाल पर कुछ भी नहीं कहा। हालांकि उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही स्थगित होने पर कहा कि सत्र की अवधि 31 मार्च तक बढ़ाने के लिए मैंने लिखित में चिट्ठी लिखी थी। फिर भी कार्यवाही आनिश्चितकालीन के लिए स्थगित कर दी गई।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण का बहिष्कार करने के ऐलान के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी अपने ही पार्टी में अकेले पड़ गए। कांग्रेस विधायकों ने जीतू पटवारी के राज्यपाल के अभिभाषण के बहिष्कार वाले ऐलान से खुद को किनारा कर लिया है। 

प्रमुख खबरें

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र