जम्मू कश्मीर बैंक में संदिग्ध लेनदेन का मामला: ED ने कश्मीर में कई स्थानों पर मारा छापा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 21, 2020

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जम्मू कश्मीर बैंक में कथित संदिग्ध लेन देन से जुड़ी धन शोधन जांच के सिलसिले में कश्मीर में शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत श्रीनगर में छह और अनतंनाग जिले में एक स्थान पर छापेमारी की। ईडी ने बताया कि उसने मोहम्मद इब्राहिम डार, मुर्तजा एंटरप्राइजेज, आजाद एग्रो ट्रेडर्स, एम एंड एम कॉटेज इंडस्ट्रीज और मोहम्मद सुल्तान तेली के यहां छापेमारी की। ये आतिथ्य और कृषि-आधारित उद्योगों, सिविल निर्माण और रियल एस्टेट व्यवसायों में ‘‘शामिल’’हैं। 

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश