RTI में हुआ बड़ा खुलासा, रोशनी एक्ट का विरोध करने वाले पूर्व डिप्टी सीएम का भी था सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2021

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कविंदर गुप्ता ने खुद अवैध कब्जा किया था। आपको बता दें कि भाजपा नेता ने डीडीसी चुनाव के समय रोशनी एक्ट के तहत निजी व्यक्तियों को प्रदेश की जमीन के ट्रांसफर को भूमि जिहाद बताया था। 

रिपोर्ट के मुताबिक सुभाष शर्मा एक निर्दलीय पार्षद हैं। जो जम्मू नगर निगम के जानीपुर स्थित इंद्रा कॉलोनी का प्रतिनिधित्व करते हैं। जबकि शिव रतन गुप्ता इंद्रा कॉलोनी के रहने वाले हैं। 

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में तालिबान सहित सभी सुरक्षा चुनौतियों से निपटेंगे: पुलिस महानिरीक्षक 

कविंदर ने आरोपों को किया खारिज

रिपोर्ट के मुताबिक कविंदर गुप्ता ने कहा कि मैं अपने माता-पिता की कसम खाता हूं कि मुझे नहीं पता कि राजस्व अधिकारियों ने 23 कनाल, 9 मरला राज्य भूमि मेरे नाम पर कब और कैसे कर दी। बता दें कि कविंदर गुप्ता और सुभाष शर्मा दोनों ने ही सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले आरोपों को खारिज कर दिया। 

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश