कश्मीर मुद्दे को लेकर अमित शाह ने राज्यपाल मलिक से की चर्चा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2019

नयी दिल्ली। जम्मू कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को राज्य में सुरक्षा हालात के बारे में अवगत कराया। राज्य में फिलहाल राष्ट्रपति शासन है। पन्द्रह मिनट चली बैठक के दौरान राज्यपाल ने गृह मंत्री को अमरनाथ यात्रा को लेकर तैयारी के बारे में अवगत कराया। यह 46 दिवसीय यात्रा मासिक शिवरात्रि के दिन एक जुलाई से शुरू होगी और यह 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होगी। दोनों के बीच विकास के विभिन्न मुद्दों के अलावा कश्मीर घाटी एवं सीमाई क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई।

बैठक के बाद मलिक ने पत्रकारों से कहा कि मैंने गृह मंत्री के साथ सुरक्षा मामलों और विकास के मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने हालांकि कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव कराने संबंधी मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई क्योंकि मामला चुनाव आयोग के अंतर्गत आता है। जम्मू कश्मीर में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। शाह ने शनिवार को गृह मंत्री के तौर पर पदभार संभाला।

प्रमुख खबरें

पासपोर्ट बनवाना हो गया महंगा... नॉर्मल कैटेगरी ₹2,500 और तत्काल में ₹5,000, साल 2012 के बाद फीस में हुआ बड़ा बदलाव

Investors की सुरक्षा के लिए SEBI का नया ड्राफ्ट, अब Social Media Influencers की भी होगी जवाबदेही।

भारत के साथ Partnership को लेकर उत्साहित, Pax Silica Summit में बोले US अंडर सेक्रेटरी Jacob Helberg

Solan को CM Sukhu की सौगात, 20 करोड़ से बदलेगी Kasauli की तस्वीर, महिलाओं को Pension का तोहफा