J&K के शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, 2 आतंकवादियों को किया ढेर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2020

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों द्वारा मंगलवार रात भर चलाये गए अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहला आतंकवादी मंगलवार को उस समय मारा गया जब जिले के जैनापुरा क्षेत्र के मेल्होरा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई थी। दूसरा बुधवार सुबह मारा गया। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने तलाशी अभियान दल पर गोलीबारी शुरू कर दी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। तलाश जारी है और अभियान अब भी चल रहा है।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन