सम्मान को ठेस पहुंची है, चुप नहीं बैठेंगे... मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर असंतुष्ट JMM MLA

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2024

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक वैद्यनाथ राम ने रविवार को कहा कि इससे ‘‘उनके सम्मान को ठेस पहुंची है और वह चुप नहीं बैठेंगे।’’ लातेहार से विधायक राम ने कहा कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने के फैसले ने अनुसूचित जनजाति की ‘‘भावनाओं को भी आहत’’ किया है। विधायक ने आगे की कार्रवाई तय करने के लिए आज अपने आवास पर एक बैठक बुलाई है। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ ने कहा,‘‘मेरे सम्मान को ठेस पहुंची है, मैं चुप नहीं बैठूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: BJP National Convention Meet । देश ने किया तय, PM मोदी फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री... INDI Alliance पर निशाना साधते हुए बोले Amit Shah

झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 81 सदस्यीय विधानसभा में 47 विधायक (झामुमो के 29, कांग्रेस के 17 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक) हैं। झारखंड में कांग्रेस के चार विधायकों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की सरकार में शामिल करने से नाराज पार्टी के 12 में से आठ विधायक शनिवार शाम दिल्ली पहुंचे। आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल पत्रलेख को फिर से मंत्री पद देने के कांग्रेस के फैसले से नाखुश विधायक पहले रांची के एक होटल में एकत्र हुए। उन्हें मनाने के लिए झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के सबसे छोटे बेटे और मंत्री बसंत सोरेन पहुंचे। कांग्रेस के कम से कम 12 विधायकों ने धमकी दी है कि अगर पार्टी के कोटे के मंत्री बनाए गए नेताओं को बदला नहीं गया तो वे 23 फरवरी से होने वाले आगामी विधानसभा सत्र का बहिष्कार करेंगे।

प्रमुख खबरें

Ram Mandir फंड में हेराफेरी: Priyanka Gandhi का अल्टीमेटम, बोलीं- लीपापोती नहीं, पूरी जांच चाहिए

Sam Manekshaw Death Anniversary: Sam Manekshaw को कैसे मिला सैम बहादुर नाम, जानें गोरखा कनेक्शन

Oman ने ऐसा क्या कर दिया? इसलिए ईरान ने होर्मुज में जहाज ठोक दिया

Sonia Gandhi के Gaza रुख पर BJP का पलटवार: ये वोट बैंक की सस्ती राजनीति!