Jharkhand Assembly Election 2024 । भाजपा के 'रोटी, बेटी और माटी' बचाने के संकल्प के आगे कमजोर पड़ी JMM

By एकता | Oct 17, 2024

झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान हो चुका है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को चुनाव तारीखों का एलान करते हुए कहा कि राज्य ने दो चरण में वोट डाले जायेंगे। पहले चरण के वोट 13 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि दूसरे चरण के लिए मतदान 20 नवंबर को होंगे। वहीं, झारखंड चुनाव के नतीजे भी महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों के साथ 23 नवंबर को आएंगे।


झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेतृत्व वाली सरकार का भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला है। भाजपा जेएमएम को सत्ता से हटाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रही है। इसके लिए भाजपा अपने सहयोगियों को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने राज्य में 'रोटी, बेटी और माटी' का चुनावी संकल्प दिया है, जिसपर जेएमएम सरकार बुरी तरह घिरती नजर आ रही है।

 

इसे भी पढ़ें: हेमंत सोरेन का BJP पर तीखा वार, लगाया 20 वर्षों से झारखंड को लूटने का आरोप


भाजपा का चुनावी संकल्प लोगों को पसंद आ रहा है। राज्य की महिलाएं इसका काफी समर्थन करती दिख रही हैं। बता दें, भाजपा ने ये संकल्प अपनी परिवर्तन यात्रा में दिया था। महिलाएं मिट्टी से भरी पोटली लेकर भाजपा की इस परिवर्तन यात्रा में हिस्सा ले रही हैं। महिलाओं का कहना है कि झारखंड में माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है। भाजपा अपने इस संकल्प से बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के खतरे से झारखंड वासियों को सुरक्षित करना चाहती है।


झारखंड चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने परिवर्तन यात्रा में कहा है कि झारखंड की बहनें अलग-अलग पोटली में मिट्टी लेकर आई हैं और कह रही हैं कि यहां माटी, बेटी और रोटी सुरक्षित नहीं है। मैं भारतीय जनता पार्टी की ओर से वचन देता हूं कि झारखंड में माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा हम करेंगे।


 

इसे भी पढ़ें: Jharkhand Elections 2024: भाजपा ने तय किए 55 प्रत्याशियों के नाम! जानें JDU और AJSU को मिलेंगी कितनी सीटें


झारखंड में बांग्लादेशियों के घुसने का अतीत रहा है। बांग्लादेशी यहाँ आते हैं और फिर आदिवासी लड़कियों से शादी रचाते हैं और फिर उनकी जमीन हड़पकर लैंड जिहाद करते हैं। बांग्लादेशियों की बढ़ती संख्या ने आदिवासियों के रोजगार और इलाकों के छोटे व्यवसाय के लिए खतरा पैदा कर दिया है। भाजपा इसे लेकर गंभीर है और इन समस्याओं का समाधान करना चाहती है। इसलिए उन्होंने कहा है कि हम रोजगार, सुरक्षा और अधिकार भी देंगे और विदेशी घुसपैठ नहीं होने देंगे।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Bangladesh की नई BNP सरकार का शपथ ग्रहण, India-China समेत 13 देशों को भेजा न्योता

Team India का सपना, एक पारी से स्टार बने Vaibhav Sooryavanshi ने Cricket Career के लिए छोड़ी Board Exam

Asia Cup में Team India की शानदार वापसी, Pakistan को 8 विकेट से हराकर चखा पहली जीत का स्वाद

T20 World Cup 2026: Ishan Kishan के तूफान में उड़ी पाकिस्तानी टीम, भारत की धमाकेदार जीत