जेएनयू विरोध प्रदर्शन ‘राजनीति से प्रेरित’, शुल्क वृद्धि का मुद्दा बहाना है: गिरिराज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2019

नयी दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि छात्रावास शुल्क वृद्धि को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्रों का विरोध प्रदर्शन ‘‘राजनीति से प्रेरित’’है। उन्होंने कहा कि यह उन लोगों की मोदी सरकार के कड़े कदमों पर प्रतिक्रिया है जो संस्थान को ‘‘शहरी नक्सलवाद’’ का केंद्र बनाना चाहते थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा विधायक बोले, जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं बना तो अशांत हो जाएगा देश

सिंह ने पत्रकारों से कहा कि शुल्क वृद्धि का मुद्दा महज एक बहाना है क्योंकि जेएनयू प्रशासन द्वारा लिये जाने वाले शुल्क की तुलना दिल्ली विश्वविद्यालय और अन्य केंद्रीय संस्थानों से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पहले भी देखा है कि ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ ने भारत के खिलाफ नारे लगाये थे और संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की बरसी मनायी थी।’’

इसे भी पढ़ें: जिस दिन जनसंख्या नियंत्रण कानून आ गया उसी दिन संन्यास ले लूंगा: गिरिराज

सिंह ने कहा, ‘‘मोदी सरकार ने इन गतिविधियों पर रोक लगाई है। अब हम जो विरोध प्रदर्शन देख रहे हैं, वह राजनीति से प्रेरित है और शुल्क वृद्धि का मुद्दा महज एक बहाना है।’’ उन्होंने कहा कि आंदोलन के पीछे छात्रों का एक समूह है क्योंकि अब उनकी मनमानी पर रोक लग गयी है। सिंह ने जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के विरूपण पर कड़ा विरोध जताया और कहा कि इससे प्रदर्शनकारियों की असल मंशा का पता चलता है।

 

प्रमुख खबरें

सोशल मीडिया बैन से वीजा जांच तक: बदलती वैश्विक नीतियां और बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव

MGNREGA की जगह नया ग्रामीण रोजगार कानून, VB-G RAM G विधेयक संसद में पेश होने की तैयारी

ICICI Prudential AMC IPO को ज़बरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे ही दिन फुल सब्सक्राइब हुआ

थोक महंगाई में नरमी के संकेत, नवंबर में थोक मूल्य सूचकांक - 0.32 प्रतिशत पर पहुंची