JNU की छात्रा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2023

जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर शादी का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, दक्षिणी दिल्ली के जेएनयू परिसर में रहने वाली शिकायतकर्ता ने बताया कि वह करीब चार साल पहले एक संगठन के माध्यम से एक व्यक्ति से मिली थी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया, वे दोस्त बन गए।

तीन अप्रैल को महिला वजीराबाद स्थित व्यक्ति के फ्लैट पर गई थी। इस दौरान व्यक्ति ने महिला को शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब व्यक्ति शादी के अपने वादे से मुकर गया।

अधिकारी ने बताया, वजीराबाद पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

Vice President Radhakrishnan ने देश के विकास में ईसाई समुदाय की भूमिका को सराहा

Thane के एक बैंक्वेट हॉल में आग लगी, 1,000 से अधिक मेहमानों को सुरक्षित निकाला गया

CM Fadnavis ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर कांग्रेस नेता चव्हाण की टिप्पणियों की आलोचना की

Faridabad के होटल में महिला निशानेबाज से दुष्कर्म, तीन लोग गिरफ्तार