JNU छात्रों का विरोध प्रदर्शन, 4 मेट्रो स्टेशन बंद

By अभिनय आकाश | Nov 18, 2019

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में फीस बढ़ोतरी के विरोध में छात्रों के संसद मार्ग की तरफ कूच करने से यातायात पर भी असर पड़ा है। छात्रों के विरोध के चलते इन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, उद्योग भवन, पटेल चौक स्टेशन पर गेट बंद रहेंगे और मेट्रो ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी नहीं। केंद्रीय सचिवालय पर केवल इंटरचेंज किया जा सकता है, स्टेशन के अंदर-बाहर आने-जाने के लिए आवाजाही रोक दी गई है। अरविंदो मार्ग और रिंग रोड भी जाम है, एम्स और सफदरजंग हॉस्पिटल के चारों तरफ जाम लगा हुआ है।

प्रमुख खबरें

प्रियंका गांधी ने क्यों उठाया ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का मुद्दा? जानिए पूरा विवाद

Rajasthan Police ने 6.80 करोड़ रुपये की साइबर ठगी में 12वें आरोपी को पकड़ा

Donald Trump ने Truth Social पर शेयर किया नक्शा, Strait of Hormuz को बताया नया अमेरिकी इलाका

8 महीने की मेहनत से स्वर्ण तक, Sunil Kumar ने बताया कैसे तैयार हुई भारत की चैंपियन टीम