कन्हैया व अन्य के खिलाफ केस चलाने का अनुरोध अभी तक दिल्ली सरकार के पास लंबित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने यहां एक अदालत को बताया कि जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी के लिए किया गया अनुरोध दिल्ली सरकार के गृह विभाग के समक्ष लंबित है। पुलिस ने मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मनीष खुराना को सूचित किया कि उसने अपना काम कर दिया है और अब निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। अदालत ने इस संबंध में आवश्यक निर्देशों के लिए अपना आदेश बुधवार दोपहर तीन बजे तक के लिए सुरक्षित रख लिया है।

पुलिस ने कन्हैया और अन्य के खिलाफ अदालत में 14 जनवरी को आरोप-पत्र दायर किया था और कहा था कि उन्होंने नौ फरवरी, 2016 को एक कार्यक्रम के दौरान जेएनयू परिसर में की गई राष्ट्र विरोधी नारेबाजी का समर्थन किया और वे रैली का नेतृत्व कर रहे थे। अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया था कि वह संबंधित प्राधिकारियों को प्रक्रिया तेज करने को कहे। उसने मामले में कुमार और अन्य के खिलाफ मुकदमा चलाने के वास्ते आवश्यक मंजूरी लेने के लिए पुलिस को तीन सप्ताह का समय दिया था।

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता