‘जो सिंदूर मिटाएगा, उसका मिटना तय है’, PM बोले- आतंक फैलाने वालों ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा कि...

By अंकित सिंह | May 26, 2025

दाहोद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब कोई हमारी बहनो के सिन्दूर को मिटाएगा, तो उसका भी मिटना तय हो जाता है। आतंक फैलाने वालों ने सपनों में भी नहीं सोचा होगा मोदी से मुकाबला कितना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने जो किया, उसके बाद क्या भारत चुप बैठ सकता था? क्या मोदी चुप बैठ सकते थे? जब कोई हमारी बहनों और माताओं के माथे से सिंदूर मिटाता है, तो उसका मिटाना भी पक्का हो जाता है। 

उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी तीनों सेनाओं को खुली छूट दी और हमारे शूरवीरों ने वो कर दिखाया, जो दुनिया ने पिछले कई दशकों से नहीं देखा था। हमने सीमापार चल रहे 9 आतंकी ठिकानों को ढूंढ निकाला और 22 तारीख को उन्होंने जो खेल खेला था, 6 तारीख की रात को 22 मिनट में हमने उन्हें मिट्टी में मिला दिया। उन्होंने कहा कि भारत की इस कार्रवाई से बौखलाकर जब पाकिस्तानी सेना ने दुस्साहस दिखाया, तो हमारी सेनाओं ने पाकिस्तानी फौज को भी धूल चटा दी।

इसे भी पढ़ें: गुजरात को PM Modi का तोहफा, बोले- देश ने दशकों पुरानी बेड़ियों को तोड़ा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि विभाजन के बाद, नवगठित देश का एक ही लक्ष्य था - भारत से नफरत करना और हमारी प्रगति को रोकने की कोशिश करना। लेकिन हमारा एक ही लक्ष्य है - आगे बढ़ते रहना, गरीबी को खत्म करना और विकसित भारत का निर्माण करना है। वास्तव में विकसित भारत तभी संभव है जब हमारी सशस्त्र सेनाएँ मजबूत हों - और हमारी अर्थव्यवस्था भी मजबूत हो। और हम पूरी लगन और दृढ़ संकल्प के साथ लगातार उस दिशा में काम कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज