जोधपुर हिंसा: गजेंद्र शेखावत बोले- पूरी तरह फेल गहलोत सरकार, कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब

By अंकित सिंह | May 03, 2022

जोधपुर में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद से राजनीति लगातार जारी है। भाजपा अशोक गहलोत और उनकी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कर रही है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक संवाददाता सम्मेलन करके राजस्थान की गहलोत सरकार पर तगड़ा प्रहार किया है। गजेंद्र शेखावत ने साफ तौर पर कहा कि अशोक गहलोत की सरकार पूरी तरह फेल है और राजस्थान में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि जोधपुर बवाल सुनियोजित था और पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने करौली हिंसा से कोई सबक नहीं लिया। राजस्थान में एक ही तरह की हिंसा का सिलसिला लगातार जारी है। जोधपुर के सांसद गजेंद्र शेखावत ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इस घटना में कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो हम जोधपुर के जालोरी गेट पर भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सुबह की नमाज के वक्त तुरंत बाद कारों में तोड़फोड़ की गई, घरों पर पथराव किया गया, जोधपुर में महिलाओं का अपमान किया गया। इसे रोकने के लिए पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। राजस्थान में क़ानून व्यवस्था की हालत बदतर है। शेखावत ने कहा कि पुलिस ने दबाव के बाद एफआईआर दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीड़ितों पर ही लाठीचार्ज कर दिया। लेकिन उपद्रवियों को नहीं रोका। गहलोत सरकार तुष्टिकरण कर रही है। एक ही तरह के पत्थर फेंके गए। सुनियोजित तरीके से पथराव किया गया। 

प्रमुख खबरें

National Athletics: Dev Meena-कुलदीप ने Pole Vault में रचा इतिहास, मिनटों में दो बार टूटा रिकॉर्ड!

F1 Championship पर Kimi Antonelli का शिकंजा, Canadian GP जीतकर 43 अंकों की बढ़त बनाई

खुफिया जहाज ने अचानक भारत के पास चालू किया सिग्नल, मचा तहलका!

Rashtrapati Bhavan में Padma Awards 2026 का भव्य समारोह, PM Modi की मौजूदगी में दिग्गजों को मिला सम्मान