इस शर्त के साथ जो बाइडेन और व्लादिमीर पुतिन की होगी मुलाकात, क्या रूस मानेगा अमेरिका की बात?

By निधि अविनाश | Feb 21, 2022

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है और अमेरिका ने भी दावा कर दिया है कि रूस किसी भी समय यूक्रेन पर हमला कर सकता है। दो देशों के बीच चल रहे तनातनी को शांत करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने और बातचीत के लिए तैयार हो गए है लेकिन एक शर्त के साथ।

न्यूज एजेंसी एनआई के मुताबिक, पुतिन से मिलने के लिए जो बाइडेन ने एक शर्त रखी है कि, वह केवल तभी उनसे मिलेंगे जब रूस, यूक्रेन पर हमला नहीं करेगा। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक प्रेस में कहा गया है कि, अमेरिका हमेशा से कूटनीतिक रास्तों पर चलने का हितैषी रहा है और दावा किया है कि रूस कहता कुछ और है और करता कुछ है। दोनों में काफी अंतर है और इसलिए वह यूक्रेन पर हमले के लिए पूरी तरह से तैयार है। अमेरिका ने यह तक दावा कर दिया है कि रूस कितने घंटों में यूक्रेन पर हमला करने वाला है। आपको बता दें कि, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी रूस और अमेरिका के बीच एक शिखर सम्मेलन करने का प्रस्ताव रखा था। इस सम्मेलन में यूरोप की सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता पर चर्चा की जाती। इसको लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति भवन द्वारा एक जानकारी साझा की गई है कि दोनों देशों के नेता बातचीत के लिए भी तैयार हो गए है।

इसे भी पढ़ें: युद्ध टालने के लिए राष्ट्रपति बाइडन रूस के साथ किसी भी चर्चा के लिए तैयार: ब्लिंकन

यूक्रेन और रूस के बीच के इस तनाव को खत्म करने की कोशिशें जारी हैं और इसमें अब फ्रांस भी अहम भूमिका निभा रहा हैं। इस तनाव के बीच भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने भी अपने परिवारों के वापस स्वदेश लौटने का आदेश दिया है। न्यूज एजंसी अनआई के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि, यूक्रेन में भारतीय दूतावास के अधिकारियों के परिवारों को भारत वापस बुलाने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी यूक्रेन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों और नागरिकों को यूक्रेन छोड़ने के लिए एक एडवाइजरी जारी की थी। एडवाइजरी में लिखा गया है कि, यूक्रेन में मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सभी भारतीय छात्रों और नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वह जल्द से जल्द यूक्रेन को छोड़ दें।  

प्रमुख खबरें

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बीएसएफ की चेतावनी के बाद वापस भागा पाकिस्तानी घुसपैठिया

पश्चिम बंगाल में जमीन खरीद नीति से आसान होगी निवेश की राह, उद्योग जगत ने किया फैसले का स्वागत

एनटीपीसी ने छत्तीसगढ़ की लारा तापीय परियोजना के लिए 20,456.70 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी

भारत-ब्रिटेन एफटीए से 15 जुलाई से निर्यातकों, एमएसएमई और पेशेवरों को मिलेगा बड़ा लाभ: पीयूष गोयल