अमेरिका, जर्मनी ने रूस पर दबाव बनाने के लिए मिलकर काम किया: बाइडन व शोल्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 04, 2023

वाशिंगटन। यूक्रेन पर हमले के विरुद्ध रूस पर दबाव बनाये रखने के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज द्वारा अत्यंत गहनता से और मिलकर काम करने की घोषणा किये जाने के बाद दोनों नेताओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति के औपचारिक कार्यालय ‘ओवल ऑफिस’ में शुक्रवार को एक घंटे से अधिक समय तक बैठक की। एक प्रशासिनक अधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस बैठक में केवल बाइडन और शोल्ज शामिल हुए तथा उनके शीर्ष सलाहकारों को भी इसमें शामिल नहीं किया गया।

इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड और शीर्ष विधि अधिकारयों से मुलाकात की है और रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में अभियोग चलाए जाने की वकालत की है। जेलेंस्की ने लीव में हुई बैठक के बारे में कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं कि अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत रूसी युद्ध अपराधियों को सजा देने में कामयाब हो।’’ उन्होंने कहा कि अभी तक 70,000 रूसी युद्ध अपराध दर्ज किये गये हैं।

प्रमुख खबरें

Latur में 1.90 लाख के कर्जदार बुजुर्ग किसान ने की आत्महत्या, फसल हुई थी खराब

वाराणसी में BJP नेता नितिन नवीन का Rahul Gandhi पर तीखा हमला

UP Assembly Election में जनता विकास और सुशासन चुनेगी, Pankaj Chaudhary का दावा

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर मुंबई के बुजुर्ग से 5.10 करोड़ की ठगी, दो आरोपी अरेस्ट