Joe Biden की नेतन्याहू के प्रति नाराजगी बढ़ी, कहा दो टूक बातचीत की जरूरत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 09, 2024

 इजराइल और हमास के बीच जारी संघर्ष को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से नाराजगी बढ़ती जा रही है और यह बात हाल में उनकी एक बातचीत से सामने आई।

बाइडन ने बृहस्पतिवार रात को ‘स्टेट ऑफ द यूनियन’ संबोधन के बाद सदन में सीनेटर माइकल बेनेट से बातचीत के दौरान यह टिप्पणी की। बेनेट ने बाइडन के संबोधन पर उन्हें बधाई दी और राष्ट्रपति से गाजा में बढ़ती मानवीय चिंताओं को लेकर नेतन्याहू पर दबाव बनाने का अनुरोध किया।

विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और परिवहन मंत्री पेटे बटिगीज भी इस संक्षित वार्तालाप में शामिल रहे। इस पर बाइडन ने नेतन्याहू के उपनाम का इस्तेमाल करते हुए कहा, ‘‘मैंने उनसे, बीबी से कहा है कि इसे दोहराओ मत। आपको और मुझे दो टूक बात करनी होगी।’’

इसके बाद पास में खड़े राष्ट्रपति के एक सहायक ने उनके कान में कुछ कहा। ऐसा लगता है कि उन्होंने बाइडन को सतर्क किया कि माइक्रोफोन अभी चालू है। बाइडन ने कहा, ‘‘मैं यहां हॉट माइक पर हूं। अच्छा है।’’

उन्होंने शुक्रवार को इन टिप्पणियों को स्वीकार करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में पत्रकारों से कहा कि वे ‘‘छिप कर’’ उनकी बातचीत सुन रहे थे। अमेरिकी राष्ट्रपति अब सार्वजनिक रूप से नेतन्याहू के प्रति अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को दिए संबोधन में उन्होंने इजराइल से कहा कि वह हमास के खिलाफ अभियान में इस बात का ध्यान रखे कि निर्दोष नागरिक प्रभावित नहीं हों।

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे