Joe Biden ने पूर्व वित्त मंत्री Jacob Lew को इजराइल का राजदूत बनाने के लिए नामांकित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 06, 2023

वाशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडन ने पूर्व वित्त मंत्री जैकब ल्यूको इजराइल में अगले अमेरिकी राजदूत के तौर पर सेवाएं देने के लिए नामांकित किया है। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को यह घोषणा की। ओबामा प्रशासन के दौरान व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ और प्रबंधन एवं बजट कार्यालय के निदेशक के रूप में कार्य करने वाले ल्यू इजराइल में राजदूत टॉम नाइड्स का स्थान लेंगे जिन्होंने जुलाई में यह पद छोड़ दिया था।

ल्यू ने क्लिंटन प्रशासन के दौरान ओएमबी निदेशक के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली है। ल्यू के नामांकन पर अगर सीनेट की मंजूरी मिल जाती है तो वह अमेरिका के ‘हाई-प्रोफाइल’ राजदूतों में से एक हो जाएंगे। बाइडन प्रशासन पश्चिम एशिया की दो सबसे बड़ी शक्तियों और पुराने प्रतिद्वन्द्वियों इजराइल और सऊदी अरब के संबंधों को सामान्य बनाने पर जोर दे रहा है। हाल के दिनों में अमेरिका और इजराइल के संबंधों में तनाव आया है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर