By अभिनय आकाश | Jul 22, 2024
अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से जो बाइडेन ने अपनी दावेदारी से कदम वापस खींच लिए हैं। इसके साथ ही बाइडेन ने भारतीय मूल की कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाने का समर्थन किया है। जो बाइडेन ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रपति के रूप में सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। ये समय साथ आकर ट्रम्प को हराने के है। अमेरिका और पार्टी के हित में मेरा फैसला है। इसके साथ ही बाइडेन ने कमला हैरिस के नाम का समर्थन किया है।
कौन हैं कमला हैरिस
हैरिस का जन्म कैलिफोर्निया के ओकलैंड में 20 अक्टूबर 1964 को हुआ था। उनकी मां श्यामला गोपालन भारत के तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं, जबकि उनके पिता डोनाल्ड जे हैरिस जमैका से अमेरिका आए थे।