PM मोदी के साथ बैठक से पहले जो बिडेन का ट्वीट, उम्मीद है हमारे संबंध और ज्यादा मजबूत होंगे

By अंकित सिंह | Apr 11, 2022

आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के वर्चुअली की बैठक कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। इन सब के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में जो बिडेन ने लिखा कि आज सुबह में प्रधानमंत्री नरेंद्र किस वर्चुअली मुलाकात कर रहा हूं। मैं हमारी सरकारों, अर्थव्यवस्थाओं और लोगों के बीच संबंधों को और गहरा करने की आशा करता हूं। आपको बात दें कि आज की बैठक के दौरान दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करने के साथ ही यूक्रेन संकट, दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति आदि पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। विदेश मंत्रालय ने इस ऑनलाइन बैठक के बारे में घोषणा रविवार को की। दोनों नेताओं के बीच यह ऑनलाइन बैठक सोमवार को वाशिंगटन में भारत और अमेरिका के बीच ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता के चौथे सत्र से पहले होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के साथ 11 अप्रैल को वाशिंगटन में इस वार्ता के चौथे सत्र के तहत बातचीत करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Greenland में US सैन्य ठिकाने बढ़ाने को मंजूरी, डेनमार्क और अमेरिका से सुरक्षा समझौता पास

UP RERA ने 8 जिलों में 17 नई Real Estate परियोजनाओं को दी हरी झंडी

Kangana Ranaut की टिप्पणी पर दायर याचिका आगरा District Court ने खारिज की

त्योहारों पर उपद्रव बर्दाश्त नहीं, CM Yogi Adityanath ने अफसरों को दिए सख्त निर्देश