साउथ अफ्रीका के खिलाफ जो रूट ने ODI में रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड किया ध्वस्त

By Kusum | Sep 08, 2025

इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को तीसरा वनडे मैच खेला गया। इस मुकाबले में पहले जो रूट ने इतिहास रचा और फिर इंग्लैंड टीम में भी इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया। रूट ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में 96 गेंद में 100 रनों की पारी खेली। अपनी शतकीय पारी के दौरान रूट ने 6 चौके लगाए। वनडे क्रिकेट में रूट का ये 19वां शतक रहा। इसके साथ ही जो रूट ने भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। 

वहीं अब बात करते हैं कि इंग्लैंड टीम ने भी रविवार को बहुत बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। इंग्लिश टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में 414 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और फिर दक्षिण अफ्रीका को महज 72 रनों पर ढेर कर दिया। इंग्लैंड ने तीसरा वनडे 342 रनों से जीता। वनडे क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी जीत है। 

प्रमुख खबरें

Vaiko की MDMK ने DMK से तोड़ा 9 साल का Alliance, कहा- पहचान मिटाने की साजिश

Noida Authority New Office का उद्घाटन करने के बाद बोले CM Yogi, विकास की नई उड़ान भर रहा Uttar Pradesh

गर्मी में Style से नो समझौता! Summer Wedding के लिए परफेक्ट हैं ये Comfortable Blouse Designs

CM Bhagwant Mann की मुश्किलें बढ़ीं, Viral Video मामले में SGPC ने की FIR की मांग; पास किया प्रस्ताव