रूट ने जड़ा शानदार शतक, इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में पांच विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2022

लंदन। पूर्व कप्तान जो रूट के शतक और बेन फोक्स के साथ उनकी अटूट शतकीय साझेदारी से इंग्लैंड ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हरा दिया। पांच साल में रिकॉर्ड 64 मैच में टीम की कमान संभालने के बाद अप्रैल में टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने वाले रूट ने नाबाद 115 रन की पारी खेली। उन्होंने फोक्स (नाबाद 32) के साथ छठे विकेट के लिए उस समय 120 रन की अटूट साझेदारी की जब टीम 277 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 159 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी। किसी टेस्ट की चौथी पारी में यह रूट का पहला शतक है। रूट ने 170 गेंद की अपनी पारी में 12 चौके जड़े जबकि फोक्स ने 92 गेंद का सामना करते हुए तीन चौके मारे। 

इसे भी पढ़ें: द्विपक्षीय टी20 श्रृंखलायें कोई याद नहीं रखता, सिर्फ विश्व कप में हो ट्वेंटी20 क्रिकेट: शास्त्री

रूट ने नाबाद 77 रन से पारी को आगे बढ़ाया जबकि फोक्स ने एक छोर पर टिके रहने को तरजीह दी। बाउंड्री लगाना आसान नहीं था और ऐसे में रूट ने स्ट्राइक रोटेट की। लक्ष्य जब 30 रन से कम रह गया तो उन्होंने टिम साउथी पर चौका जड़ा। रूट ने काइल जैमीसन पर सीधे चौके के साथ 90 रन के निजी स्कोर को पार किया। इसके बाद वह भाग्यशाली रहे जब जेमीसन की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर चार रन के लिए चली गई। न्यूजीलैंड को करिश्मे के लिए दूसरी नई गेंद की जरूरत थी लेकिन रूट ने इसकी नौबत नहीं आने दी। पारी के 77वें ओवर में रूट 98 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि उनके टेस्ट करियर की रन संख्या 9,998 थी। उन्होंने साउथी पर मिड विकेट पर दो रन के साथ शतक और 10 हजार टेस्ट रन पूरे किए। रूट ने इसके बाद 79वें ओवर में साउथी पर तीन चौकों के साथ इंग्लैंड को जीत दिला दी।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत