जोफ्रा आर्चर न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से हुए बाहर, हाल ही में की थी वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2021

लंदन। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से बाहर होने के बाद हाल में वापसी करने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट फिर से उबरने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में नहीं खेल पाएंगे। इस 26 वर्षीय खिलाड़ी ने अपनी काउंटी टीम ससेक्स की तरफ से केंट के खिलाफ वापसी की थी लेकिन केवल पांच ओवर कर पाये थे। इससे पहले उन्होंने पिछले सप्ताह सर्रे के खिलाफ दूसरी श्रेणी की टीमों के मैच में 29.2 ओवर किये थे। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बयान में कहा, ‘‘इंग्लैंड और ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गये हैं। ’’ इसमें कहा गया है, ‘‘गेंदबाजी करते समय उनकी दाहिनी कोहनी में दर्द हो रहा था और वह मैच के आखिरी दो दिन गेंदबाजी नहीं कर पाये। ’’

प्रमुख खबरें

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण Blast, 16 लोगों की मौत और 50 से अधिक घायल

Amit Shah ने सरकारी कामकाज में बढ़ाई Hindi की पैठ, तकनीक और अनुवाद पर दिया जोर

PNS Hunain ने तोड़ा 1991 का समझौता, INS Kolkata से टक्कर पर MEA ने Pakistan को घेरा

NIA terror conspiracy case में अमेरिकी Matthew VanDyke को Delhi Court से मिली जमानत