भारत में जॉनसन एंड जॉनसन की एक डोज वाली कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

By अंकित सिंह | Aug 07, 2021

जॉनसन और जॉनसन की एक डोज वाली कोरोना वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। इस बात की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया ने ट्वीट कर दी। अपने ट्वीट में मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत के पास 5 EUA टीके वैक्सीन उपलब्ध हैं। अब हमारे देश को कोरोना के खिलाफ सामूहिक लड़ाई में और मजबूती मिलेगी। आपको बता दें कि जॉनसन और जॉनसन की वैक्सीन सिंगल डोज वाली है। मंजूरी मिलने के बाद यह भारत में कोरोना की चौथी वैक्सीन होगी। भारत में वर्तमान में कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी को इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल चुकी है। यह तीनों वैक्सीन डबल डोज वाली है और लोगों को दो डोज लेनी पड़ रही है।

प्रमुख खबरें

West Asia Tension और US Fed के फैसले तय करेंगे Share Market की चाल, Crude Oil की कीमतों पर टिकी सबकी नजर

Samsung और SK Hynix का US Tech कंपनियों के साथ $950 Billion का मेगा एग्रीमेंट, AI Revolution को मिलेगी नई गति

मजबूत आवास मांग से महिंद्रा लाइफस्पेस की बिक्री बुकिंग दोगुनी से अधिक होकर 925 करोड़ रुपये पहुंची

राष्ट्रमंडल टेबल टेनिस चैंपियनशिप: खिताब की मजबूत दावेदार के रूप में उतरेगी भारतीय पुरुष टीम