छिंदवाड़ा जिले में शराब माफिया के खिलाफ पुलिस, राजस्व और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान

By मयूर चौरसिया | Jan 18, 2021

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आबकारी, पुलिस और राजस्व विभाग के अमले ने जिले भर में शराब माफिया के खिलाफ संयुक्त अभियान छेड़ दिया है। इस दौरान कुल कुल 23 प्रकरण दर्ज कर 6 आरोपियों से 72 सौ किलो महुआ लाहन, 205 लीटर हाथ भट्टी शराब और 3.5 लीटर विदेशी शराब जप्त हुई। प्रदेश भर में शराब माफिया के खिलाफ छेड़े गये अभियान को छिंदवाड़ा कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल और सहायक आबकारी आयुक्त इंदर सिंह जामोद के नेतृत्व में शराब माफिया के खिलाफ संयुक्त मुहिम शुरू की।

इसे भी पढ़ें: डेढ़ माह तक बंधक बनाकर महिला के साथ तीन लोगों ने किया दुष्कर्म

इस संयुक्त कार्यवाही में जामई थाना क्षेत्र के ग्राम जूनाढाना निवासी छोटेलाल के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज किया गया। अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम लसुआ निवासी सुरेंद्र कतिया, मरदानगढ़ निवासी संतोष डेहरिया और फूलकुमारी गौंड के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। वृत्त पांढुर्ना के विशाल नासरे के खिलाफ भी कार्यवाही की गई। जबकि चौरई थानांतर्गत साजपानी टोला निवासी राकेश धुर्वे के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत अपराध दर्ज किया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर