मुंगारी में Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi की संयुक्त रैली, दोनों नेताओं ने सुर से मिलाए सुर, BJP पर साधा निशाना

By एकता | May 19, 2024

इंडिया गठबंधन के नेताओं अखिलेश यादव और राहुल गांधी ने प्रयागराज सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उज्ज्वल रमण सिंह के समर्थन में मुंगारी गांव में एक संयुक्त रैली को संबोधित किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने जनता से कहा, 'यह चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं है, लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। जिस तरह संविधान मंथन हुआ था, एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान खत्म करना चाहते हैं एक तरफ हम लोग हैं जो संविधान बचाना चाहते हैं।' उन्होंने कहा, 'अभी तक किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई है। दस साल की सरकार में एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। किसानों की आवाज दबाने के लिए क्या-क्या नहीं किया।'

इसे भी पढ़ें: फूलपुर में Akhilesh Yadav और Rahul Gandhi की रैली में उमड़ा जनता का हुजूम, अव्यवस्था के कारण भाषण नहीं दे सके दोनों नेता

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'नरेन्द्र मोदी जी ने 22 लोगों को अरबपति बनाया है। हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं। सभी गरीबों की लिस्ट बनेगी।' उन्होंने कहा, 'हर गरीब परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा और करोड़ों महिलाओं के बैंक खाते में टकाटक-टकाटक साल के एक लाख रुपये, महीने के 8500 रुपये हम डालेंगे। हिंदुस्तान के किसानों को अनाज, आलू, गन्ना, कपास के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएमसी) की कानूनी गारंटी हम देने जा रहे हैं। हम उनका कर्ज माफ करेंगे।'

इसे भी पढ़ें: Swati Maliwal Assault Case । सबूत जुटाने में लगी दिल्ली पुलिस, सीएम आवास से जब्त किया सीसीटीवी डीवीआर

कांग्रेस नेता ने कहा, 'यह लड़ाई इस संविधान की है। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ इस पर आक्रमण कर रहे हैं। आंबेडकर, महात्मा गांधी और नेहरू के संविधान को कोई भी शक्ति फाड़ कर फेंक नहीं सकती। यह जनता का संविधान है।' उन्होंने आगे कहा, 'हम बेरोजगार युवकों को साल में एक लाख रुपये देने जा रहे हैं। अग्निवीर योजना को हम कूड़ेदान में फेंकेंगे। मजदूरों को मनरेगा में 400 रुपये और आशा कार्यकर्ताओं को दोगुनी आमदनी देने जा रहे हैं।'

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने मजिस्ट्रेट को धमकी के मामले में दर्ज की NCR, अज्ञात लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई

Shanghai Masters: Rafael Jodar ने Daniil Medvedev को हराकर फाइनल में बनाई जगह

Kolkata में Durga Puja की भीड़ संभालने को 9 IPS अधिकारी तैनात, 11 सूत्री एडवाइजरी जारी

Russia Sanctions पर 60 दिनों की मोहलत, वैश्विक प्रभाव का अध्ययन करेगा US