Varanasi में राहुल-अखिलेश की संयुक्त रैली, निशाने पर रहे PM Modi, कहा- शहजादे इस बार शह और मात देने का काम करेंगे

By अंकित सिंह | May 28, 2024

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वाराणसी लोकसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय के समर्थन में संयुक्त जनसभा में जनता से वोट अपील की। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि ये जोश और उत्साह इस बार परिवर्तन के लिए वोट करने जा रहा है। इस बार का चुनाव ऐसा चुनाव उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रही है कि क्योटो की सीट भी हारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग डबल ताकत हो गए हैं, वो डबल जीरो हो गए हैं। जो कहते थे कि हम डबल इंजन की सरकार है उन्होंने यहां के लोगों के साथ धोखा करने का काम किया है। डबल इंजन का यहां धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

अखिलेश ने कहा कि जो 4 सौ पार का नारा लगा रहे थे, उनको डर सता रहा है 4 सौ हार का। इस बार देश की 140 करोड़ जनता इनको 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। उन्होंने कहा कि अब तो भाषा भी बदल गई, अब तो क्योटो की हार से जबान भी लड़खड़ाने लगी है, ये देश की जनता उनकी पुरानी कहानियों को सुनना नहीं चाहती है। आप क्योटो से जिता देना हम लोग खुशियों के दिन ले आएंगे। उन्होंने कहा कि जो नारी सम्मान की बात कर रहे थे, वो कुछ कुछ याद दिला रहे थे लेकिन प्रधान सांसद ये भूल गए कि बीएचयू में जो बेटियों के साथ घटना हुई थी वो सब बीजेपी के लोग थे।

इसे भी पढ़ें: BJP MLA Murder Case: 33 साल बाद दो दुश्मनों की सियासी दोस्ती

वहीं, राहुल गांधी ने कहा कि चमचों ने सवाल किया हिंदुस्तान में अमीर लोग अमीर हो रहे हैं गरीब लोग गरीब इसके बारे में क्या सोचते हो, नरेंद्र मोदी ने कहा कि तुम क्या चाहते हो मैं सबको गरीब बना दूं। इन्होंने 16 लाख करोड़ रुपए अमीरों के माफ किए, अब हम करोड़ो रूपए गरीब परिवारों को देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान के सभी गरीब परिवारों की लिस्ट बनेगी, हर परिवार में से एक महिला का नाम चुना जाएगा, 5 जुलाई को आप अपना बैंक अकाउंट देखोगे तो INDIA की सरकार ने खटाक से 8500 रुपए डाले होंगे।

प्रमुख खबरें

Weather Alert: दिल्ली, यूपी, राजस्थान में अगले 48 घंटे भारी, तेज हवाओं के साथ ओले गिरने की आशंका

Pune Rape-Murder Case: सामने आया आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड, CM Fadnavis बोले- कोई कानूनी कमी नहीं छोड़ेंगे

Bollywood Upcoming Releases: मई में बॉक्स ऑफिस पर सितारों का मेला, Ayushmann, Varun और Sanjay Dutt में कौन मारेगा बाजी?

Iran के Peace Proposal पर भड़के Donald Trump, दे डाली फिर से हमले की धमकी