Hollywood से बड़ा है Bollywood... फॉलआउट का प्रचार करने इंडिया आए Jonathan Nolan, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को लेकर कही ये बात

By एकता | Apr 05, 2024

हॉलीवुड के मशहूर निर्माता और निर्देशक जोनाथन नोलन अपनी आगामी अमेरिकी पोस्ट-एपोकैलिक ड्रामा टेलीविजन सीरीज 'फॉलआउट' का प्रचार करने भारत आये थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि 'बॉलीवुड हॉलीवुड से बड़ा है।' बता दें, जोनाथन नोलन 'फॉलआउट' की मुख्य लीड अभिनेत्री एला पर्नेल के साथ दुनियाभर का दौरा कर सीरीज का प्रचार करने में लगे हुए हैं। ये सीरीज 11 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है।

उन्होंने आगे कहा, 'व्यवहारिक सुंदरता, स्टंट कार्य पर जोर दिया गया है। मैं बॉलीवुड फिल्में बनाने के तरीके से काफी आश्चर्यचकित हूं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि मैं अपने विमान को छोड़कर इधर-उधर रहूंगा और देखूंगा कि मैं क्या सीख सकता हूं।' बता दें, 'वेस्टवर्ल्ड', 'पर्सन ऑफ इंटरेस्ट' जैसी शानदार परियोजनाओं के पीछे नोलन का ही दिमाग है। नोलन 'इंटरस्टेलर' और 'द बैटमैन' जैसी सुपरहिट फिल्मों के सह-लेखक भी हैं।

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

प्रमुख खबरें

World Cup में Harry Kane की टीम लेगी दवा का सहारा! Mexico की ऊंचाई से निपटने का England का Master Plan।

World Cup: आंकड़ों में ब्राजील है प्रबल दावेदार, लेकिन क्या Haaland का मैजिक करेगा कमाल?

Kylian Mbappé के पेनाल्टी गोल से जीता France, World Cup क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

नई कार का सपना होगा सच! Maruti की Grand Vitara पर 3 लाख रुपये से ज्यादा का बंपर फायदा।