Jordan Church Attack: करक में ग्रीक ऑर्थोडॉक्स गिरजाघर पर हमले के 3 आरोपी मुठभेड़ के बाद अरेस्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 26, 2026

जॉर्डन में सुरक्षा बलों ने एक ग्रीक ऑर्थोडॉक्स चर्च पर हुए हमले के सिलसिले में सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को हुए इस हमले में नौ लोगों की मौत हो गई थी और 24 से अधिक लोग घायल हुए थे। सार्वजनिक सुरक्षा निदेशालय ने बताया कि तीनों संदिग्धों को सोमवार तड़के हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया जिसमें तीनों घायल हो गए।

इस हमले में तीन लोगों के शामिल होने की खबर थी। अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है और न ही किसी सशस्त्र समूह पर इसका आरोप लगाया गया है। जॉर्डन के गृह मंत्री माजेन अल-फराया ने तीनों लोगों की पहचान हमले के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के रूप में की।

उन्होंने सरकारी टीवी चैनल ‘अल-ममलका’ को फोन पर दिए साक्षात्कार में कहा, “सुरक्षा एजेंसियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, जिसके परिणामस्वरूप इस आतंकवादी कृत्य को अंजाम देने वालों को पकड़ लिया गया है।” उन्होंने कहा, “उन्होंने सुरक्षा बलों का कड़ा प्रतिरोध किया, लेकिन अंततः उन्हें काबू करके हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं।” मंत्री ने कहा कि इस घटना में तीन लोग शामिल थे। उनकी पहचान घटना के तुरंत बाद कर ली गई थी और सुरक्षा एजेंसियों ने उन्हें पकड़ने के लिए उपलब्ध सभी साधनों का इस्तेमाल किया।

जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय ने अधिकारियों को इस्लाम के नाम पर कानून तोड़ने वालों और जॉर्डन के लोगों की एकता को कमजोर करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ ‘सख्ती’ से कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

प्रमुख खबरें

UP Election: कांग्रेस ने 200 सीटों वाले पोस्टरों से किया किनारा, कहा- सपा के साथ गठबंधन पूरी तरह मजबूत

Judicial Officers की रिटायरमेंट उम्र 62 वर्ष करने पर 14 राज्य सहमत, Supreme Court ने जताया संतोष

महान मुख्यमंत्री ने 600 करोड़ रुपये...कुमारस्वामी ने CM डीके शिवकुमार पर गंभीर आरोप लगाए

अमित शाह पर विवादित टिप्पणी, कोर्ट ने राहुल गांधी पर दिया बड़ा फैसला