BCCI की गाइडलाइन पर इंग्लैंड कप्तान जोस बटलर का बयान, कहा- परिवार के होने से क्रिकेट पर असर नहीं पड़ता

By Kusum | Jan 21, 2025

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने हाल ही में टीम इंडिया के खिलाड़ियों केपरिवार के दौरे पर रहने के समय को कम कर दिया। बोर्ड ने अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए 16 जनवरी को 10 दिशानिर्देश जारी किए। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटर ने मंगलवार को कहा कि परिवार के आसपास होने से क्रिकेट पर कोई असर नहीं पड़ता है। इसे मैनेज किया जा सकता है। 

बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों में एक पुरानी नीति को वापस लाया गया है, जिसके तहत खिलाड़ियों को अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा 14 दिन रहने की अनुमति होगी, बशर्ते कि उनका दौरा 45 दिनों से लंबा हो। हाल के सालों में विशेष रूप से कोविड की शुरुआत के बाद से खिलाड़ियों को अपने परिवार को दौरे की पूरी अवधि के लिए रहने की अनुमति दी गई थी। ये रिपोर्ट सामने आई थी कि कैसे कुछ खिलाड़ी अनौपचारिक टीम मीटिंग और योजना सत्रों के लिए उपलब्ध नहीं थे। इसके बजाय उन्होंने परिवार के साथ समय बिताना पसंद किया। 

साथ ही, बोर्ड ने सभी खिलाड़ियों के लिए टीम बस का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया है। बीसीसीआई के दस्तावेज में कहा गया है कि, सभी खिलाड़ियों से अपेक्षा की जाती है कि वे मैच और अभ्यास सत्रों के लिए टीम के साथ यात्रा करें। अनुशासन और टीम की एकजुटता बनाए रखने के लिए परिवारों के साथ अलग से यात्रा की व्यवस्था करने की नहीं करने की सलाह दी जाती है। 

प्रमुख खबरें

US Open 2024: चोट के बावजूद कोर्ट पर उतरे Yuki Bhambri, पहले दौर में हार के बाद Asian Games पर है नजर

Aadhaar Card खो जाने पर न करें अनदेखी, Delhi Police Portal पर ऐसे दर्ज कराएं Online Report

Amit Shah बोले, 2029 तक भारत को Drug Free बनाने का ब्लूप्रिंट तैयार

दिल्ली हादसे से हिला प्रशासन, Rekha Gupta मौके पर पहुंचीं; Amit Shah ने बीच में छोड़ा गोवा दौरा