Alia Bhatt के फैन निकले Joseph Gordon Levitt, अभिनेत्री की इस फिल्म को बताया एक नंबर

By एकता | Oct 12, 2024

हॉलीवुड स्टार जोसेफ गॉर्डन लेविट ने शनिवार सुबह मुंबई में आयोजित हो रहे IFP (पूर्व में इंडिया फिल्म प्रोजेक्ट) सीजन 14 में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने के सवाल का जवाब देते हुए आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की जमकर तारीफ की। संजय लीला भंसाली की इस फिल्म तारीफ करते हुए जोसेफ ने यह भी कहा कि इसने उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है।

इसे भी पढ़ें: Bianca Censori-Kim Kardashian और उनके परिवार पर नजर रख रहे थे Kanye West, जासूस ने किया खुलासा

जोसेफ ने आगे कहा, 'मैंने खुद को इस फिल्म से पूरी तरह से मोहित पाया। इसने मुझे भारतीय सिनेमा के बारे में और अधिक जानने के लिए प्रेरित किया, और ईमानदारी से कहूँ तो यही कारण है कि मैं यहाँ आना चाहता था, क्योंकि मुझे यहाँ की संस्कृति से जो महसूस हो रहा है, वह मुझे बहुत पसंद है। यहाँ फ़िल्मों और कला के प्रति बहुत प्यार है, और मैं यहाँ आकर फ़िल्म बनाना चाहता हूँ।'

View this post on Instagram

A post shared by IFP (@ifp.world)

इसे भी पढ़ें: Ben Affleck से अलग होना जीवन का सबसे कठिन दौर, Jennifer Lopez ने खुलकर की तलाक पर बात

कौन है जोसेफ गॉर्डन-लेविट?

अभिनेता 10 थिंग्स आई हेट अबाउट यू, 500 डेज ऑफ समर और इनसेप्शन जैसी अपनी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। भारत आने के निमंत्रण पर गॉर्डन-लेविट ने एक बयान में कहा, 'IFP के 14वें सीज़न में बोलने के लिए आमंत्रित किया जाना वास्तव में एक सम्मान की बात है। भारत में स्वतंत्र सिनेमा, कहानी कहने और कला का उदय मुझे रोमांचित करता है। इसका समृद्ध इतिहास फिल्म और संगीत की दुनिया के साथ कैसे घुलमिल जाता है, यह कुछ आकर्षक है। मैं IFP में इस जीवंत रचनात्मकता का प्रत्यक्ष अनुभव करने के लिए उत्साहित हूं।'

प्रमुख खबरें

Tiger Shroff Firing Case | मुंबई के पास की थी शूटिंग की प्रैक्टिस, अंधेरी के होटल में हुई थी मिसफायरिंग, पुलिस जांच में बड़े खुलासे

विजयादशमी पर सनातन विजय व राष्ट्र को नशामुक्त करने का संकल्प

Jantar Mantar पर Protest Ban के खिलाफ INDIA Bloc का मोर्चा, D Raja बोले- हम लड़ेंगे

L Murugan के इस्तीफे के बाद ECI का फैसला, Madhya Pradesh में 12 नवंबर को होगा मतदान