बीफ बैन पर बोले जोशी, कर्नाटक के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही होगा कोई फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

पणजी। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक में गो वध को बंद करने के बारे में कोई भी निर्णय राज्य के लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा।गो वध को लेकर भाजपा के रुख के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी महात्मा गांधी के विचारों का समर्थन करती है। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी बीफ खाने के सख्त विरोधी थे। कर्नाटक में भाजपा के गौ संरक्षण प्रकोष्ठ ने पिछले महीने मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को पत्र लिखकर 2010 के गो वध विरोधी विधेयक को दोबारा लाने की मांग की थी।

जोशी ने एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश के कई राज्यों में गो वध पर प्रतिबंध है और कर्नाटक भी इसके लिए पात्र है।’’ उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने इस बारे में अभी कोई निर्णय नहीं किया है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘इस बारे में कर्नाटक के लोगों की भावनाओं का खयाल रखा जाएगा और यह निर्णय राज्य के लोगों की भावनाओं के अनुरूप ही होगा।’’ उन्होंने साथ ही कहा, ‘‘और मुझे नहीं लगता है कि इसका गोवा पर कोई असर होगा।’’ वह भाजपा की अगुवाई वाली राजग सरकार के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब