नाइजीरिया में जोशुआ की कार ट्रक से टकराई, दो टीम सदस्यों की मृत्यु, चैम्पियन एंथनी अस्पताल में भर्ती

By Ankit Jaiswal | Dec 30, 2025

ब्रिटेन के दो बार के पूर्व हेवीवेट बॉक्सिंग चैंपियन एंथनी जोशुआ सोमवार को नाइजीरिया में एक सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। इस दुर्घटना में उनके दो करीबी साथी और टीम मेंबर की मौत हो गई, जबकि जोशुआ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।


बता दें कि यह हादसा नाइजीरिया के लागोस-इबादान एक्सप्रेसवे पर हुआ, जो देश की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक मानी जाती है। मौजूद जानकारी के अनुसार, जोशुआ जिस एसयूवी में सवार थे, उसका टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गया। हादसे के वक्त जोशुआ पीछे की सीट पर बैठे थे।


मैच बॉक्सिंग के प्रमोटर एडी हर्न ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि जोशुआ को चोटें आई हैं और उन्हें जांच व इलाज के लिए अस्पताल में रखा गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि इस हादसे में सिना घामी और लतीफ अयोदेले की मौके पर ही मौत हो गई, जो जोशुआ की टीम का हिस्सा थे।


नाइजीरिया के लागोस और ओगुन राज्य प्रशासन की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों की हालत स्थिर है और फिलहाल किसी आपात सर्जरी की जरूरत नहीं है। वहीं, ओगुन राज्य पुलिस ने पुष्टि की है कि हादसे की जांच जारी है और शुरुआती तौर पर तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान नियंत्रण खोने की बात सामने आई है।


गौरतलब है कि एंथनी जोशुआ के माता-पिता नाइजीरिया से हैं और वह कई बार अपने पारिवारिक रिश्तों के चलते यहां आते-जाते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अमेरिका में यूट्यूबर से बॉक्सर बने जेक पॉल को हराया था और 2026 में टायसन फ्यूरी के खिलाफ मुकाबले की चर्चा भी चल रही थी।


नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टिनूबू ने भी जोशुआ से फोन पर बात कर संवेदना जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने दिवंगत साथियों के परिवारों के प्रति भी शोक व्यक्त किया।


इस हादसे के बाद खेल जगत में शोक की लहर है और कई खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर संवेदनाएं प्रकट की हैं। फिलहाल जोशुआ की हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: जजों के खिलाफ तेजी से बढ़ रहीं शिकायतें, 8630 Complaints के आंकड़े ने सबको चौंकाया

Pulwama Attack Anniversary पर आतंकी साजिश का अलर्ट, DGP Nalin Prabhat ने Samba Border का किया दौरा

शनि प्रदोष व्रत 2026: साढ़ेसाती-ढैय्या से मुक्ति के लिए करें ये 5 Astro Upay, मिलेगी Shani Dev की कृपा

Pulwama Terror Attack Anniversary | शहीदों को नमन! पुलवामा के बलिदानियों को उपराज्यपाल ने किया याद, कहा- ऋणी रहेगा देश