अवैध वसूली करने के आरोप में पत्रकार गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2022

अंबिकापुर| छत्तीसगढ़ के सरगुजा क्षेत्र में पुलिस ने सरगुजा और बलरामपुर जिलों में अवैध वसूली के आरोप में एक वेब पोर्टल के पत्रकार को गिरफ्तार किया है। पत्रकार के खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। सरगुजा ​क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि सरगुजा और बलरामपुर जिले में अवैध वसूली के आरोप में पुलिस ने पत्रकार जितेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया है।

यादव ने बताया कि जायसवाल को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के अनुसार वह पड़ोसी सूरजपुर जिले की जेल में बंद है एवं उसके खिलाफ लगे सभी मामलों की जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि एक कंपनी चलाने वाले अंबिकापुर निवासी जितेंद्र सोनी की शिकायत पर बलरामपुर जिले के निवासी जायसवाल के खिलाफ सरगुजा जिले के गांधीनगर थाने नेजबरन वसूली, डकैती, धमकी और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था। यादव ने बताया कि वहीं बलरामपुर जिले के निवासी प्रवीण अग्रवाल की शिकायत पर गांधीनगर थाने में एक अन्य मामला दर्ज किया गया है। अग्रवाल ने जायसवाल पर रंगदारी मांगने और मांग पूरी नहीं करने पर नक्सलियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

एक अन्य मामला सरगुजा जिले के अजाक थाने में एक महिला का अपमान के संबंध में दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बलरामपुर जिला पुलिस ने जायसवाल के खिलाफ अवैध वसूली और डकैती के आरोप में बसंतपुर, वाड्रफनगर और डिंडो थाने में भी मामला दर्ज किया है।

यादव ने बताया कि कई पीड़ित अब तक जायसवाल के जाल में फंस चुके हैं, लेकिन उन्होंने आरोपी द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से झूठी, अपमानजनक जानकारी फैलाने के डर से शिकायत नहीं की है। उन्होंने बताया कि जायसवाल ने अपने खिलाफ शिकायत करने वाले को थाना परिसर के भीतर डराने की कोशिश भी की थी।

प्रमुख खबरें

पंजाब में ड्रग एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या, नशे के खिलाफ आवाज उठाते थे परम‍िंदर स‍िंह झोट्टा

Semiconductor सेक्टर में वैश्विक केंद्र बनने को तैयार भारत, Tata Sons प्रमुख ने गिनाईं खूबियां

Intelligence Inputs से बढ़ी हलचल: Delhi Police ने 20 अक्टूबर तक मांगी 273 CAPF Companies की तैनाती

Love Horoscope For 13 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 13 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन