केरल में पत्रकार मौत मामला, अदालत ने आईएएस अधिकारी को आरोप मुक्त करने से किया इनकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2022

केरल की एक सत्र अदालत ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी श्रीराम वेंकटरमण को 2019 में शराब के नशे में कार चलाने और एक पत्रकार को कुचलने के मामले में आरोप मुक्त करने से इनकार कर दिया। हालांकि अदालत ने उनपर लगे गैर-इरादतन हत्या के आरोप को हटा दिया। मामले से जुड़े लोक अभियोजक ने बताया कि सत्र अदालत ने इसके बजाय वेंकटरमण के खिलाफ लापरवाही की वजह से मौत का आरोप स्वीकार किया है। 

पुलिस द्वारा दाखिल आरोप पत्र के अनुसार वेंकटरमण3 अगस्त, 2019 को नशे में थे और आधी रात के बाद एक निजी दावत से लौट रहे थे। उस समय उनकी कार की रफ्तार काफी तेज थी। कार ने मोटरसाइकिल पर सवार पत्रकार के. एम. बशीर को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। लगभग 17 घंटे बाद वेंकटरमण को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें