ट्रंप की रैली में शामिल हुआ पत्रकार कोरोना पॉजिटिव पाया गया, खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की दी जानकारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 27, 2020

ओकलाहोमा सिटी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले हफ्ते टुल्सा में हुई रैली में शामिल होने वाले एक पत्रकार ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। ओकलाहोमा वॉच के पत्रकार पॉल मोनीस ने बताया कि उसे अपने संक्रमित होने की जानकारी शुक्रवार को मिली। मोनीस ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हैरान हूं। मुझमें अभी तक कोई लक्षण नहीं है और मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। यहां तक कि आज सुबह मैं पांच मील तक दौड़ा।’’ उसने बताया कि वह शनिवार को बीओके सेंटर में करीब छह घंटे तक रैली में रहा और उसने मास्क पहना था तथा सामाजिक दूरी का पालन किया था। सिर्फ कुछ खाने-पीने के लिए वह भीड़ में घुसा था। उसने बताया कि इस दौरान वह राष्ट्रपति के करीब नहीं आया। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा