BJP के टिकट पर लोहारू विधानसभा से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे JP Dalal, दाखिल किया अपना नामांकन

By Prabhasakshi News Desk | Sep 16, 2024

राज्य सरकार में वित्त मंत्री रहे और वर्तमान में लोहारू विधानसभा क्षेत्र से विधायक जेपी दलाल ने भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चौथी बार अपना नामांकन भर दिया है। इस दौरान विधायक दलाल ने क्षेत्र की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि लोहारू की जनता इस बार भी मुझे अपना आशीर्वाद देगी। उन्होंने दावा किया की हरियाणा में लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। राहुल गांधी के विदेश में दिए बयान पर निशाना साधते हुए जेपी दलाल ने उन्हें विदेश में जाकर देश हित में बोलने की नसीहत भी दी। हरियाणा विधानसभा चुनाव की जंग का गुरुवार को नामांकन का आखिरी दिन था। जिससे पहले बुधवार को वित्त मंत्री ने लोहारू हलके से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। 

पार्टी ने साल 2019 में एक बार फिर लोहारू से जेपी दलाल पर दांव खेला था। इस बार उन्हें 25 हजार वोटों से जीत मिली और उन्हें कृषि मंत्री बनाया गया था। गठबंधन टूटने के बाद हरियाणा की सैनी सरकार में जेपी दलाल को वित्त मंत्री बनाया गया था। अब लगातार तीसरी बार लोहारू से बीजेपी ने जेपी दलाल पर भरोसा जताया है। अमेरिका में राहुल गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए जेपी दलाल ने कहा कि राहुल गांधी जब भी विदेश जाते हैं, हमारे देश व संस्कृति के खिलाफ बोलते हैं। राहुल कभी भी मर्यादा का पालन नहीं करते। उन्होंने राहुल गांधी को नसीहत दी कि वे विदेश जाकर देश का मान बढ़ाएं न की देश को नीचा दिखाने वाले बयान दें।

प्रमुख खबरें

MP Voter List: मतदाता बनने के लिए उमड़े युवा, Form 6 के मिले 4 लाख से अधिक आवेदन

Nazara Technologies के संस्थापक Nitish Mittersain ने छोड़ा MD पद

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड में UP से पकड़े दो आरोपी पुलिस रिमांड पर

Election Commission के खिलाफ विपक्ष का Delhi में मार्च, Supreme Court में याचिका दायर